Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Two real sisters died after being hit by a train in Agra. Third sister missing…was active on Instagram…#agranews
आगरादेश दुनिया

Agra News: Two real sisters died after being hit by a train in Agra. Third sister missing…was active on Instagram…#agranews

181

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत. तीसरी बहन लापता…इंस्टाग्राम पर ​रहती थीं एक्टिव. ट्रैक पर मोबाइल मिला

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र में दिल्ली—हावड़ा ट्रैक पर गुरुवार को दो सगी बहनों ट्रेन से कटने की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है. ये दोनों बहनें अपनी तीसरी बहन की ​तलाश में निकलीं थी, शाम को अरुणाचल सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से इन दोनों की मौत हो गई. वहीं तीसरी बहन अभी तक लापता है. रेलवे ट्रैक पर मोबाइल भी मिला है.

ये है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार आगरा के बरहन क्षेत्र के गोहिला गांव के रहने वाले महेश की पुत्री 22 साल की किरण, 20 साल की सरिता और 18 साल की शिवानी गुरुवार को भागवत कथा सुनने गई थी. रात में दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर नगला छबीला के पास किलोमीटर संख्या 1265 पर अरुणाचल सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से दो युवतियों 22 साल की किरण और 20 साल की सरिता की मौत होने पर स्थानीय लोग आ गए. थानाध्यक्ष बरहन ने बताया कि यु​वतियों की पहचान किरण और सरिता के रूप में हुई है. हालांकि कहा जा रहा है कि दोनों मृतक युवतियां अपनी तीसरी बहन शिवानी की तलाश में निकली थीं, जो कि अभी तक लापता है.

तीसरे बहन लापता, भाई से हुई थी बात
पुलिस जांच में सामने आया है कि महेश वाल्मीकि का बेटा राहुल दिल्ली रहता है, वह अपने घर आया था। पत्नी की तबीयत ​ठीक नहीं होने पर उसे दिखाने के लिए आगरा लेकर आया था, उसकी गुरुवार को घटना से पहले किरण से बात हुई थी उसने बताया था कि ​सरिता और शिवानी भी उसके साथ हैं. मगर, शिवानी का कोई पता नहीं चला है.

इंस्टाग्राम पर हैं फेमस
मृतक दोनों युवतियां सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं. दोनों अक्सर अपने रील्स व वीडियो पोस्ट करती रहती थीं.

पुलिस जांच में जुटी
दो सगी बहनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत और तीसरी का पता न चलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!