आगरालीक्स…आगरा में डायबिटीज बच्चों के लिए लगाया समर कैंप. बच्चों को इंसुलिन ले जाने और लगाने का सही तरीका बताया. पेंटिंग के जरिए दूर की गईं भ्रांतियां…
एसएन मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में स्थापित टाइप 1 डायबिटीज ओपीडी में टाइप 1 डायबिटीज बच्चों के लिए एक समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में लगभग 40 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया, जिसमें बच्चों को इंसुलिन लगाने का सही तरीका इंसुलिन को ले जाने का तरीका बताया गया। बच्चों को और बच्चों के माता-पिता को और अन्य मरीजों को टाइप वन डायबिटीज के बारे में कई सारी भ्रांतियों को दूर किया गया। अच्छे स्वास्थ्य जीवन शैली की शिक्षा दी गई।

बच्चों के लिए इसमे चित्रकला प्रतियोगिता करी गई, जिसमें बच्चों ने बहुत अच्छे मन से रूचि पूर्वक भाग लिया। एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रशांत गुप्ता ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और उन बच्चों को प्रतिभाग करने का एक सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस कैंप के संयोजक एस.एन. मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ प्रभात अग्रवाल रहे। इस कार्यक्रम में मेडिसिन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मृदुल चतुर्वेदी, मेडिसिन विभाग के आचार्य डॉक्टर टी पी सिंह का मार्गदर्शन रहा, कार्यक्रम में मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निखिल पुर्सनानी भी उपस्थित रहे। इस प्रोग्राम में मेडिसन विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर शिव सागर यादव एवं डॉ संदीप्ता ने सहयोग किया।