आगरालीक्स…. आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में बीएएमएस की परीक्षा में पेपर कम पढ़ गए, फोटोस्टेट कराकर परीक्षा कराई गई। छात्रों पर न प्रवेश पत्र न बैठने की जगह, शिक्षक कम पड़ने पर कर्मचारियों की डयूटी लगाई।
विवि के खंदारी परिसर सित कंप्यूटर सेंटर में बीएएमएस थर्ड प्रोफेशनल की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई, परीक्षा में बैच 2019 20 और 2021 22 की मुख्य परीक्षा के साथ ही बैच 2015 16, से 2018 19 की सप्लीमेंट्री परीक्षा दे रहे छात्र शामिल हुए। करीब 800 छात्रों को परीक्षा देनी थी लेकिन 800 छात्रों के बैठने तक का इंतजाम नहीं किया गया। सुबह छात्र विवि के खंदारी परिसर पहुंच गए। इसके बाद संस्थानों में भटकते रहे। व्यवस्था चरमराने पर विवि के अन्य संस्थानों में छात्रा को बिठाया गया।
पेपर की फोटोस्टेट कर कराई परीक्षा
छात्रों की संख्या अधिक होने के चलते पेपर कम पड़ गए। ऐसे में पेपर की फोटोस्टेट करानी पड़ी, इसके बाद परीक्षा कराई गई। परीक्षा देने आए तमाम छात्रों पर प्रवेश पत्र भी नहीं थे तो कुछ छात्रों के परीक्षा फार्म भी नहीं भरे गए थे। परीक्षा दिलवाने के लिए शिक्षकों की कमी होने पर कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई।
ये है कहना
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि कालेजों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया था ऐसे में परीक्षा से दो दिन पहले तक फार्म भरवाए गए। जिन छात्रों के फार्म नहीं भरे गए, ऐसे छात्र भी आ गए। छात्रों का अहित ना हो इसके लिए सभी की परीक्षाएं कराई गईं। इससे परेशानी हुई।