आगरालीक्स…. आगरा में गर्मी में पानी का संकट गहराया, पॉश कॉलोनी से लेकर आधे शहर में पानी की आपूर्ति बाधित। कल भी रहेगी पानी की आपूर्ति बाधित।
आगरा में श्री कैलाश मंदिर के पास यमुना से पानी सिकंदरा वाटरवक्र्स तक पहुंचता है, यहां से शोधन के बाद पानी की आपूर्ति शहर में की जाती है। श्री कैलाश मंदिर के पास बने पंपिंग स्टेशन से 600 मीटर की दूरी पर पाइप लाइन फट गई। इससे आधे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई है।
कल भी आपूर्ति रहेगी बाधित
जीएम, जलकल कुलदीप सिंह का कहना है कि पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। पाइप लाइन ठीक होने में दो दिन का समय लग सकता है।
इन क्षेत्रों में दो दिन पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
सिकंदरा वाटरवक्र्स से पोषित कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, केके नगर, महर्षिपुरम, बोदला, शाहगंज, लोहामंडी, सिकंदरा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।