आगरालीक्स..आगरा सहित यूपी की 80 सीटों का एग्जिट पोल. जानें भाजपा गठबंधन या सपा—कांग्रेस गठबंधन…किसको कितनी सीटें मिलने का अनुमान
यूपी में एक बार फिर मोदी योगी की जोड़ी का जादू चल सकता है. अभी तक आए एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी गठबंधन यूपी की 80 सीटों में से 65 से 70 सीटें जीतने का अनुमान है तो वहीं इंडिया गठबंधन को 10 से 15 सीटें मिल सकती है..
न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में एनडीए को 67 और इंडिया को 10 सीटें मिल सकती है. तीन सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं.
जन की बात के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 68 से 74 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं इंडिया गठबंधन को 6 से 12 सीटें मिल सकती है. बसपा के खाते में कोई भी सीट न जाने का दावा किया गया है.
इंडिया न्यूज डी डायनेमिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को इस बार 69 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान है. बसपा को झटका लग सकता है.
रिपब्लिक पीएमएआरक्यू के एग्जिट पोल में एनडीए को 69 सीटें तो गब्ंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान है. इस सर्वे में बसपा का खाता नहीं खुल सकता है.
रिपब्लिक मैट्रिज के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 69 से 74 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं इंडिया गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिल सकती हैं.