आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में मिला महिला का शव. सूचना पर पहुंची पुलिस
आगरा के कमला नगर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां के एक मोहल्ले में महिला का शव मकान के अंदर मिला है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जांच की जा रही है.
घटना कमला नगर के पंचायती पजाया मोहल्ले के एक मकान का है. मकान के अंदर मृत मिली महिला के मुंह से झाग निकल रहा था. विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की आशंका जताई जा रही है. पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मोके पर पहुंची. पता चला है कि एक जून को पति और बच्चे के साथ महिला यहां किराए पर रहने आई थी.