नईदिल्लीलीक्स.. बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद कहा है कि मुस्लिमों को अब चुनावों में सोच-समझकर ही मौका।
मुस्लिम बसपा का खास अंग पर पार्टी को नहीं समझा
लोकसभा चुनावो में बहुजन समाज पार्टी को करारी शिकस्त मिली है, उसे यूपी में एक भी सीट नहीं मिल सकी। चुनावों में मिली हार के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि बसपा का खास अंग मुस्लिम समाज उचित प्रतिनिधित्व देने के बावजूद बीएसपी को ठीक से समझ नहीं पा रहा है। ऐसी स्थिति में मुस्लिमों को सोच-समझकर ही चुनाव में पार्टी द्वारा मौका दिया जाएगा।