आगरालीक्स… टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज से अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इसी टूर्नामेंट में द्रविड का भी कार्यकाल होगा समाप्त
विश्वकप के बाद भारत को मिलेगा नया कोच
भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा जीत के साथ विश्वकप का आगाज करना चाहेंगे। द्रविड़ का कार्यकाल भारत के इस असाइनमेंट के बाद समाप्त हो रहा है। बीसीसीआई ने नये कोच के लिए आवेदन मंगवा लिए हैं।
राहुल द्रविड़ भी अब कोच बने रहने के इच्छुक नहीं
इस बीच रोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को अपने पद पर बने रहने के लिए काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने. रोहित ने स्वीकार किया कि द्रविड़ ने पिछले ढाई वर्षों में टीम में व्यापक योगदान दिया है।