आगरालीक्स…आगरा में झाड़ियों में लगी ऐसी आग, बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां.
आगरा के नामनेर स्थित लारिस होटल के पार्टी ग्राउंड की झाड़ियों आज आग लग गई. आग इतनी अधिक तेज थी कि उसे काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा. दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
नामनेर में लारिस होटल है. इसके पार्टी ग्राउंड में झाड़ियां हैं. बताया जाता है कि सड़क किनारे रहने वाले किसी व्यक्ति द्वारा झाड़ियों में शौच के लिए जाने के दौरान जलती बीड़ी फेंक दी गई. इससे यहां आग लग गई और देखते ही देखते आग बहुत तेज हो गई. सड़क पर धुआं फैलने से राहगीर भी परेशान हुए.