आगरालीक्स…आगरा में रात को फोन चलाने पर पत्नी को जमकर पीटा. सुबह पत्नी पहुंच गई थाने…
आगरा के थाना निबोहरा में फोन चलाने को लेकर पति—पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया. कहासुनी इतनी हो गई कि गुस्से में आए पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीट डाला. गुस्साई पत्नी भी सुबह होते ही थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की.
मामला निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव चमरौली का है. यहां रिंकू नाम का युवक रहता है. रात को उसकी पत्नी फोन चला रही थी. इस पर पति ने मना किया. लेकिन पत्नी नहीं मानी. कहासुनी के बाद पति ने बुरी तरह से पत्नी को पीट डाला. इससे पत्नी घायल हो गई. सुबह किसी तरह पत्नी घर से निकलकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया है. मामले की जांच की जा रही है.