आगरालीक्स…अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या घटी. डेढ़ लाख से कम होकर 60 से 80 हजार हो गया आंकड़ा…प्रचंड गर्मी बनी कारण…आप दें अपनी राय
अयोध्या राममंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट आ रही है. इसका असर मंदिर को मिलने वाले दान पर भी पड़ा है. इसी साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हुई है. इसके बाद से अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे लेकिन अब यह आंकड़ा 60 से 80 हजार के बीच आ गया है. लोगों का कहना है कि प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है. शनिवार, रविवार व मंगलवार को जहां श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख तक पहुंचती थी, इन दिनों अब यह संख्या 80 से 85 हजार तक हो गई है. जबकि बाकी दिनों में 60 से 65 हजार श्रद्धालु आ रहे हैं.
दान में भी आई कमी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मई में प्रचंड गर्मी पड़ी है. ऐसे में राममंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी घटी है. रामलला को हर माह विभिन्न माध्यमों से करीब डेढ़ करोड़ का दान आता रहा लेकिन मई में दान में भारी कमी आई है. ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार मई माह में करीब 50 फीसदी दान में कमी आई है.