आगरालीक्स…. आगरा में भाजपा नेत्री का आपत्तिजनक बाथरूम का वीडियो वायरल करने वाले की हुई पहचान, एक युवक सहित दो साथी भाजपा नेत्री पर दर्ज कराया था मुकदमा। ( Man identified for viral video of BJP woman leader)
आगरा में सात मई को भाजपा नेत्री ने सिकंदरा थाने में एक युवक और दो भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाए थे कि साथी महिला नेत्रियों ने उनका बाथरूम का वीडियो वायरल किया, वीडियो और आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद फोन आने लगे।
सीडीओ कर्मी ने वायरल किया वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में जांच कर रही पुलिस को पता चल गया है कि भाजपा नेत्री का वीडियो किसने वायरल किया था। वीडियो सीडीओ कर्मी द्वारा वायरल किया गया था, पहले फिरोजाबाद में उसकी लोकेशन मिली थी।
3 साल पहले युवक के संपर्क में आई थी महिला पदाधिकारी
भाजपा की महिला नेत्री तीन साल पहले एक युवक के संपर्क में आई थी, दोनों के बीच व्हाटस एप पर कॉल होने लगी। इसी दौरान युवक ने युवती का बाथरूम का वीडियो बना लिया, उसके स्क्रीन शॉट ले लिए। इसके बाद युवती से मिलने के लिए कहा लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद से युवक उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा था। इस मामले में पुलिस वीडियो वायरल के मामले में नामजद दोनों महिला नेत्री से भी पूछताछ करेगी।