लखनऊलीक्स…यूपी पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती का लेटर निरस्त। डीजीपी ने कहा कि त्रुटिवश जारी हुआ।
पुलिस कमिश्नरों और एडीजी जोन से सुझाव मांगे गए थे
यूपी पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती के मामले का लेटर वायरल हुआ था, जिसमें मिनिस्ट्रियल पोस्ट के लिए आउटसोर्सिंग के जरिये भर्ती करने के बारे में सभी पुलिस कमिश्नरों और एडीजी जोन से सुझाव मांगे गए थे। इस लेटर पर विवाद बढ़ने पर पुलिस की ओर से रात में ही सफाई जारी कर इस पत्र को निरस्त कर दिया गया
पुलिस विभाग और शासनस्तर पर विचाराधीन नहीं
यूपी पुलिस की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि इ स प्रकार का कोई भी प्रकरण पुलिस विभाग और शासनस्तर पर विचाराधीन नहीं है। ट्वीट में कहा गया है कि यह पत्र त्रुटिवश मिनिस्ट्रियल स्टाफ के लिए जारी हो गया है। यह गलती से जारी हुआ है और इसे निरस्त कर दिया गया है।