आगरालीक्स…. आगरा में चार दिन में पुलिस के साथ मारपीट की दूसरी घटना। उत्पाद मचा रहे युवक को पकड़ने पर पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ा, वीडियो।
आगरा के बाह में शुक्रवार को बस स्टैंड पर पहुंचे युवक हंगामा करने लगे, दुकानों से सामान उठाने लगे। दुकानदारों के विरोध करने पर उनसे भिड़ गए। इसी दौरान पुलिस कर्मी पहुंच गए, उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया और उसे गाड़ी में बिठाने लगे। युवक हमलावर हो गया।
पुलिस कर्मी के जड़े थप्पड़
युवक को पुलिस कर्मी काबू में कर रहे थे तभी युवक हमलावर हो गया। वह गाड़ी से बाहर निकल आया और पुलिस कर्मी के थप्पड़ जड़ दिया। साथी पुलिस कर्मी की मदद से उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बल्केश्वर में पुलिस कर्मी के साथ मारपीट
इससे पहले बुधवार को बल्केश्वर में कमला नगर के रहने वाले प्रदीप गर्ग अपने परिवार के साथ गोलगप्पे खा रहे थे, गोलगप्पे खाने के बाद दोना फेंकने पर उनका दो युवकों से विवाद हो गया। पुलिस आ गई, दोनों युवकों को पकड़ कर लिया था।