आगरालीक्स …आगरा में हीरा कारोबारी की कार से 15 सेकेंड में एक करोड़ कीमत के 38 डायमंड चोरी, पुलिस की 5 टीमें गठित, सीसीटीवी फुटेज देखें।
आगरा के बाग फरजाना के रहने वाले नितिन मल्होत्रा का संजय प्लेस में प्रकाश डायमंड कारपोरेशन के नाम से हीरे का काम है। मीडियो रिपोर्ट ने नितिन मल्होत्रा के हवाले से बताया है कि वे शनिवार शाम को फिजियोथैरेपी कराने के लिए साकेत कॉलोनी गए, वहां से वे अपनी ससुराल जयपुर हाउस चले गए। रात नौ बजे वे अपनी कार से जयपुर हाउस से ससुराल से अपने घर बाग फरजाना के लिए लौट रहे थे। मदिया कटरा पर हनुमान मंदिर के पास उन्होंने अपनी कार रोकी और नीरज डेयरी से दही लेने चले गए। ( 38 diamond worth Rs 1 crore stolen in 15 second from car of diamond firm owner in Agra )
कार में बैठते ही युवक ने कहा, टायर पंचर है
नितिन मल्होत्रा नीरज डेयरी से दही लेकर आए और क्रेटा कार का गेट खोलकर उसमें बैठने लगे, इसी दौरान एक युवक आया। उसने कहा कि टायर पंचर है वे नीचे उतर आए और टायर देखने लगी। टायर ठीक था, वे कार में बैठ गए। तभी बाइक सवार एक युवक आया उसने बताया कि कार से एक युवक से बैग लेकर भाग रहा है, उन्होंने कार की पीछे की सीट पर देखा तो बैग नहीं था और शीशा हल्का खुला हुआ था। घबराकर कार से उतर आए, पीछे की तरफ भागे लेकिन युवक कहीं दिखाई नहीं दिया।
15 सेकेंड में बैग चोरी, बैग में थे 38 डायमंड
पुलिस पूछताछ में नितिन ने बताया कि बैग चूरी की घटना 15 सेकेंड में हुई, युवक बैग लेकर भाग गया। बैग में 38 डायमंड के साथ ही तीन चार दिन का कैश भी था। हीरे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
पांच टीमें गठित, खंगाल रहे सीसीटीवी
हीरे चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। मदिया कटरा क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जिससे चोर का पता चल सके।