आगरालीक्स…आगरा में यात्रियों से भरी नाव चंबल नदी में पलटी. नाव पर रखी कई बाइकें भी डूब गईं. पुलिस और वन विभाग ने किया रेस्क्यू
आगरा में सोमवार को यात्रियों से भरी एक नाव चंबलनदी में पलट गई. नाव पलटने के बाद सभी लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई. नाव में कई बाइकें भी थीं जो कि नदी में डूब गई हैं. हादसे के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची. सभी यात्रियों का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
बताया जाता है कि चंबल नदी पर आज कई लोग एक प्राइवेट नाव के जरिए नदी को पार कर रहे थे. नाव में 18 लोग थे जिनमें बच्चे भी थे. घटना पिनाहट के उटसाना घाट की है. नाव से नदी पार करने के लिए 100 रुपये प्रति सवारी ली जाती है. बाइक के अलग से 100 रुपये लिए जाते हैं. यूपी और मध्य प्रदेश की सीमा के गांवों में रहने वाले लोग बाइक को नाव में रखकर ही पार कर लेते हैं. घाटों पर पहुंचकर बाइक से अपने घरों या काम पर चले जाते हैं.