आगरालीक्स …आगरा में सीडीएस बिपिन रावत के साथ हेलीकाप्टर क्रैश के बलिदानी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पिता अपनी संपत्ति के नामांतरण के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहे थे। नगर निगम की टीम भेजकर जांच कराई गई और उनके हिस्से की संपत्ति में नामांतरण करा दिया। ( Martyr Wing Commander Prithvi Singh Chauhan Father Property transfer of name done by Nagar Nigam Agra )
नगर निगम ने किया शहीद के पिता की समस्या का निदान
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि आठ दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रेश हो जाने के कारण एयर फोर्स में विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान शहीद हो गये थे। शहीद पृथ्वी सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह चौहान की पैतृक संपत्ति सरन नगर दयालबाग में है। इस संपत्ति के नामांकन हेतु आपत्ति प्राप्त हो रही थी।
इसकी वजह से संपत्ति का नामांतरण नहीं हो पा रहा था। नगर निगम ने पूरे मामले की जांच अपनी टीम भेज कर कराई थी। जांच के बाद कार्यवाही करते हुए नियमानुसार नामांकन कर सुरेंद्र सिंह चौहान के पैतृक संपत्ति में प्राप्त हिस्से का नामांकन स्वीकृत कर समस्या का निस्तारण कर दिया है।