आगरालीक्स…आगरा की बास्केटबॉल टीम का जलवा. लड़कों ने गोरखपुर की टीम को तो लड़कियों ने गाजियाबाद की टीम को हराया.
जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरि सिंह की सूचना अनुसार बरेली के मनस्थली पब्लिक स्कूल में चल रही 22वीं राज्य स्तर यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आगरा के बालक व बालिकाओं वर्ग ने अपने पूल के पहले मैच में जीत हासिल की.
बालक वर्ग ने जहां गोरखपुर होस्टल को 65-48 से पराजित किया, जिसमें अभय कुमार को मैन आफ द मैच दिया गया. भरत राठौर, पवन पचौरी, उपदेश, राज, भानू प्रताप सिंह, अभय, राजूर्या अग्रवाल, अग्रीम शिवहरे, विनायक चौहान, प्रिन्स गुर्जर, यश पाल, पार्थ यादव, देव प्रताप शर्मा का खेल सहरानीय रहा. कोच हिमान्शु गुप्ता व मैनेजर कन्हैया पाठक हैं। वही बालिका वर्ग ने गाजियाबाद को 44-28 से प्रराजित किया जिसमें वैश्नवी यादव को वुमन आफ द मैच दिया गया। बाकी सोनी यादव, दिपिका चौहान,त्रिर्षा सिंह, शामभवी सिंह,याशिका सिंह, दिक्षा बघेल, खुशी यादव, प्रग्या सिंह, जिग्यासा, ऐंन्जल यादव, जाग्रति, अंकिता का खेल सहरानीय रहा. कोच मनिष वर्मा है.