आगरालीक्स…आगरा में एक लड़के को सांप ने काटा. घरवाले सांप को पॉलीथिन में बंद कर साथ में ले गए अस्पताल. उड़ गए होश
आगरा में एक लड़के को सांप ने काट लिया. इस पर परिजन लड़के को इलाज के लिए जिला अस्प्ताल लेकर गए लेकिन साथ में वह उस सांप को भी पॉलीथिन में बंद करके ले गए जिसने इसे काटा था. डॉक्टरों ने लड़के को अंडर आब्जर्वेशन में रखा है.
घटना कालिंदी विहार की है. लड़के के पिता राजकिशोर राठी ने बताया कि सुबह जब उनका बेटा सोकर उठा तो उसके बिस्तर पर सांप का बच्चा था. उनके बेटे के हाथ में सांप के काटने का निशान भी थे. चिकित्सकों ने राजकिशोर के बेटे को चेक किया और उसे इमरजेंसी में भर्ती किया. डॉक्टरों ने सांप के बच्चे को भी देखा, वो जहरीला है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है. सांप के बच्चे की लंबाई लगभग एक फीट होगी.