आगरालीक्स…आगरा कलक्ट्रेट में वाहनों की नीलामी 28 जून को. बोलेरो, टाटो स्पेसियो, एम्बेस्डर कार की होगी नीलामी. नीलामी की रकम निर्धारित..
आगरा कलक्ट्रेट में चार निष्प्रोज्य वाहनेां की नीलामी 28 जून को की जाएगी. यह नीलामी 28 जून को दोपहर दो बजे जिलाधिकारी सभाकक्ष में की जाएगी. इस संबंध में अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया कि जिन वाहनों की नीलामी की जाएगी उनमें वाहन संख्या यूपी-40-एजी-0425 (बोलेरो), वाहन संख्या यूपी-83-जी-0338 टाटा स्पेसियो, वाहन संख्या यूपी-83-जी-0334 टाटा स्पेसियो एवं वाहन संख्या यूपी-83-सीजे-0001 एम्बेस्डर कार हैं.
ये है नीलामी की रकम
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि वाहन संख्या यूपी-83-जी-0338 टाटा स्पेसियों की निर्धारित नीलामी मूल्य मु0 51,500, वाहन संख्या यूपी-83-जी-0334 टाटा स्पेसियों की निर्धारित नीलामी मूल्य मु० 51,500, वाहन संख्या यूपी-83-सीजे-0001 एम्बेस्डर कार का निर्धारित नीलामी मूल्य मु० 1,50,000 एवं वाहन संख्या यूपी-80-जी-0425 बुलेरो की निर्धारित नीलामी मु० 1.21,500 है. बोलीदाता को बोली लगाने से पहले 50,000 रुपये की धनराशि अर्नेस्टमनी के रूप में नीलामी की तिथि को दोपहर 1.30 बजे तक जमा करानी होगी.
अपर जिलाधिकारी (नगर)/प्रभारी अधिकारी नजारत ने यह भी अवगत कराय है कि नीलामी के वाहन को तहसील सदर/खेरागढ़ परिसर में देखा जा सकता हैं तथा नीलामी की शर्तों की जानकारी किसी भी कार्य दिवस में नजारत अनुभाग कलक्ट्रेट, आगरा से प्राप्त की जा सकती हैं. नीलामी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय, आगरा का निर्णय अन्तिम होगा.