Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s bulk waste generators will have to dispose of garbage themselves…#agranews
आगरा

Agra News: Agra’s bulk waste generators will have to dispose of garbage themselves…#agranews

231

आगरालीक्स…आगरा के इन होटल्स, स्कूल, कॉलेज और रेस्टोरेंट को खुद ही करना होगा कचरे का निस्तारण. सभी बल्क वेस्ट जनरेटर्स को भेजा गया नोटिस…

आगरा नगर निगम की ओर से साफ कर दिया गया है कि शहर के बड़े कूड़ा उत्पादकों को खुद ही कचरे का निस्तारण करना होगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा. इस संबंध में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है कि बड़े कूड़ा उत्पादकों को अब अपने परिसर में ही यूनिट लगाकर कूड़े का निस्तारण करना होगा. नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर उन्हें जुर्माना भुगतना हेागा.

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2016 के उपनियम 08 के अंतर्गत बल्क वेस्ट जनरेटर्स की श्रेणी में उन सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों जिनमें आरडब्ल्यूए, हाईराइज सोसायटी, होटल, स्कूल, कालेज, होस्टल धर्मशाला और रेस्टोरेंट आदि को रखा गया है जिनकी औसत अपशिष्ट उत्पादन दर प्रतिदिन सौ किलोग्राम से अधिक है. सभी अपशिष्ट उत्पादक स्त्रोत पर ही चार श्रेणियों (सूखा, गीला,सेनेटरी और घरेलू खतरनाक अपशिष्ट पदार्थ श्रेणी) में कूड़े को पृथक कर एकत्रित करेंगे. उन्होंने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उपनियम -04 में कचरा उत्पादक के कर्तव्यों एवं स्वच्छ सर्वेक्षण टूलकिट के अनुसार बल्क वेस्ट जनरेटर बायोडिग्रेडेबल वेस्ट या गीले कचरे को अपने परिसर में ही कम्पोस्टिंग या बायोमिथेनेशन विधि से निस्तारित करेंगे. सूखे, सेनेटरी और घरेलू खतरनाक अपशिष्ट को आगरा नगर निगम द्वारा निर्धारित अनुबंधित कूड़ा एकत्रित करने वाली एजेंसी को दिया जाएगा. इसको लेकर सभी बल्क वेस्ट जनरेटर्स को नोटिस के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है.

इस विषय में और अधिक जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि नियमों का अनुपालन न करने पर नगर निगम बल्क वेस्ट जनरेटर्स पर भारत सरकार, राज्य सरकार एवं एनजीटी के निर्देशों के अनुरुप कार्यवाही को बाध्य होगा. उन्होंने सभी बल्क अपशिष्ट उत्पादकों से अपील की है कि स्वच्छ भारत मिशन में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर दण्डात्मक कार्यवाही से बचने के लिए अपने परिसर में ही गीले अपशिष्ट के निपटान की यूनिट स्थापित करना सुनिश्चित कर आगरा नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में उच्चतम स्थान पर लाने में सहयेाग करें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!