आगरालीक्स ..वीडियो …Agra News : आगरा में स्टार्टअप यूनिकॉर्न कान्क्लेव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनेगा। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पोस्ट की कि आगरा में लंबे समय से उपक्षित 10 सूत्रीय मांगों को भी पूरा करें। ( Agra News Video : UP will be One trillion economy state says CM Yogi in Unicorn conclave in Agra #Agra )
आगरा के होटल अमर विलास में आयोजित यूनिकॉर्न कॉन्क्लेव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनामी वाला राज्य बनाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। स्टार्ट अप की संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नया आयाम दिया है। आप में से भी बहुत से लोगों ने स्टार्टअप इंडिया से बहुत कुछ सीखा होगा। हमारे देश में अनेक यूनिकार्न हैं। उत्तर प्रदेश में जो कदम उठाए गए हैं। 15 हजार से अधिक स्टार्ट अप यूपी में हैं। सात हजार ऐसे हैं, जो महिलाओं के हैं। जीवन के अलग-अलग फील्ड में कुछ नया करके दिखाया है।
महाकुंभ से लोगों को मिलवाया
महाकुंभ के माध्यम से हमने अब तक 28 हजार से अधिक लोगों को परिवाराें को मिलाया। कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं हजारों लोग मारे गए। डिजिटल खोया पाया केंद्र पर परिवारों से मिलाए गए। उनकी दृष्टि ऐसी है। महाकुंभ में 25 से 30 लाख लोग की क्षमता है। वहां करोड़ों लोग पहुंचे। हमने बसें, ट्रेन चलाईं, उन्हें वापस भेजा, प्रवास की सुविधा दी। इसके बाद उनके साथ संवाद स्थापित किया। परिवार वालों के बात करके सभी को उनके घरों को सुरक्षित भेजा। यह तकनीकी का ही परिणाम है। यदि तकनीक नहीं होती तो शायद न हो पाता।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने फेसबुक पर पोस्ट की
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पोस्ट की कि जब मुख्यमंत्री जी आगरा आ ही रहे हैं तो अपने कार्यकाल में लंबे समय से उपेक्षित पड़े आगरा के ‘दस सूत्रीय होमवर्क’ को भी पूरा करते जाएं:
- आगरावासियों के लिए शुद्ध पेय जल की व्यवस्था का काम (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सही में स्वच्छ एवं पीने योग्य होने का सच्चा प्रमाणपत्र प्राप्त पेय जल; न कि अपने लोगों से प्रमाणित पेय जल)
- यमुना जी की सफ़ाई का काम
- आगरा के पर्यटन को ट्रिलियन डॉलर की टूरिज़्म इकोनॉमी का हिस्सा मानते हुए वर्ल्ड क्लास सिटी की फ़ेसिलिटी और एमिनिटीज़ सुनिश्चित करने का काम
- ताजमहल के आसपास ताजगंज के विकास का काम
- मुगल म्यूजियम का नाम बदलने के बाद भी अधूरे पड़े काम को पूरा करने का काम
- आगरा रिंग रोड को पूरा करने का काम
- आगरा की जनता के लिए ‘ट्रैफ़िक फ़्री’ आवागमन की सुविधा का काम
- आगरा में प्रदूषण के नियंत्रण का काम
- आगरा में चर्म उद्योग के पुनर्वास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का काम
- आगरा और आसपास के आलू किसानों को मेहनत का सही दाम दिलवाने का और आलू उत्पादों को वैश्विक मांग से जोड़ने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम…
… और यूनीकार्न पर ध्यान देने के साथ ही, दूसरी तरफ़ ‘डबल हार्न’ से खेतों को बचाने और उनके जानलेवा हमलों से सड़क चलती जनता की जान बचाने का काम।