नईदिल्लीलीक्स… भाजपा सांसद ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए। पीएम नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी उन्हें आसन तक लेकर गए। ( BJP MP OM Birla elected 2nd Time Lok Sabha Speaker )
18 वीं लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा स्पीकर के पद के लिए भाजपा सांसद बिरला का प्रस्ताव रखा। प्रोटेम स्पीकर भर्त्रहरि महताब ने ध्वनि मत से ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर के पद पर विजयी घोषित किया। बलराम जाखड़ के बाद ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए हैं।
लॉ ग्रेजुएट हैं सांसद ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर बने 61 साल के ओम बिरला लॉ ग्रेजुएट हैं, वे कोटा बूंदी राजस्थान सीट से 41 हजार 773 से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रहृलाद गुंजल को हराया। वे राजस्थान से तीन बार विधायक और तीन बार से लगातार सांसद हैं।