Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Photo News: IMA celebrated Doctor’s Day with music, fun and dance in Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Photo News: IMA celebrated Doctor’s Day with music, fun and dance in Agra…#agranews

333

आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने ‘अनारकली डिस्को चली’ पर किया डांस तो थ्रीडी डिस्को पर किया भांगड़ा. डॉक्टर्स डे पर सूरसदन में सजी महफिल ऐ डिस्को…देखें तस्वीरें

आज डिस्को दीवानों की महफिल सजी थी सूरसदन में। जहां कोई मोरनी तो कोई सलीम और अनारकली बनकर चकाचौंध रोशनी में थिरक रहा था। सादगी के रंगों और सात सुरों के रागों से सजी गजलों की महफिल थी। खास बात थी कि यह सब मरीजों की नब्ज टटोलने और वेंटीलेटर पर सांसो की गति को नियंत्रित रखने में व्यस्त रहने वाले डॉक्टर थे। जो आज डॉक्सर्स डे सेलीब्रेशन के लिए सूरसदन में एकत्र हुए।

इन्होंने किया शुभारंभ
डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन का सुभारम्भ मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता, डॉ. रेखा गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, सचिव डॉ. पंकज नगायच, पूरन डावर, डॉ. एससी साहू, डॉ. अरूण चतुर्वेदी, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. अनूप दीक्षित ने विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने डॉक्टर्स डे के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि डॉ. वीसी रॉय (जो बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे) के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच डॉक्टरों के महत्व, लोगों के स्वास्थ को बेहतर बनाने में उमकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक करना है। सचिव डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि सभी डॉक्टर्स का पहला भाव सेवा का होता है। हमेशा समाज की सेवा में लगे रहते हैं। समाज से अपील की कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे डॉक्टर्स के कार्य करने में प्रतिकूल वातावरण बनें। इस अवसर पर आईएमए न्यूज लेटर के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. पवन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

थ्रीडी डिस्को भांगड़ा
इसके बाद हुआ थ्रीडी डिस्को भांगड़ा का धमाल। जिसमें छोड़ छोड़ के अपने सलीम की गली, अनारकली डिस्को चली तो परिसर तालियों की गड़गड़ाटल और सीटियों से गूंज उठा। जुम्बा डांस, डिस्को भांगड़ा के साथ सादगी भरी गजलों की महफिल शुरु हुई तो इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं…, और सलामें इश्क मेरी जा, जरा कुबूल कर लो… पर डॉक्टरों की अदायगी अचम्भित करने वाली थी। पैसा यो पैसा, कैसा ये पैसा…, सारा जमाना हंसीनों का दीवाना…, कुड़ी नाल इश्क मीठा…, किछे चल दी मोरनी बनके…, डिस्को दीवाने… जैसी गीतों पर देर रात तक डॉक्सर्स की सेलीब्रेशन चला। डॉ. योगेश दीक्षित ने स्वरचित कविता पाठ व डॉ. आरएन द्विवेदी ने लव इन टोक्यो… गीत गाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों सांस्कृतिक सचिव डॉ. कविता भटनागर के नेतृत्व में डॉ. संजना महेश, डॉ. साक्षी, डॉ. रुचि, डॉ. गुंजन, डॉ. काव्या, अर्चना, डॉ. अनुपम त्यागी, डॉ. पल्लवी गोयल, डॉ. प्रिया जैन, डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. प्रीति, डॉ. नीलम रावत, डॉ. रुचिका, डॉ. मेघना, डॉ. कविता, डॉ. विभा, डॉ. राखी, डॉ. कविता गर्ग, डॉ. सुरबी, डॉ. सारिका, अनन्या गर्ग, अंशिका गर्ग ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

इन्हें किया गया सम्मानित
चिकित्सकीय कार्य के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए डॉ. वाईबी अग्रवाल, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ.अरुण चतुर्वेदी, डॉ. अशांक गुप्ता, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. केशव चौधरी को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

युवा पीढ़ी को पुरस्कृत कर किया प्रोत्साहित
डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में कुछ खास और श्रेष्ठ करने वाली युवा पीढ़ी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. सुश्रुत गुप्ता, डॉ. दिव्यांश जैन, डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. सुश्रुत चंद्रा, डॉ. श्रुति चंद्रा, डॉ. शिखर बंसल, डॉ. उज्ज्वल अग्रवाल, डॉ. स्वास्तिक मित्तल, डॉ. आयुष यादव, भाव्या अग्रवाल, कौस्तुभ गुप्ता, करन गुप्ता, अदरिता मिश्रा, कुणाल गोयल को पुरस्कृत किया गया।

1566 सदस्यों का हो गया आईएमए परिवार
मार्च 2022 तक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा के 1500 सदस्य थे। जिसमें मार्च 2023 तक 66 नए सदस्यों के जुड़ने से अब 1566 सदस्यों की परिवार को गया है आईएमए आगरा। डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन के मौके पर सभी नए सदस्यों का परिचय अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल व सचिव डॉ. पंकज नगायच ने करवाया और परिवार में स्वागत किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: People outraged over the cremation of a dog at the Tajganj cremation ground; FIR registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ताजगंज श्मशान घाट पर जला दी कुत्ते की चिता. आक्रोश,...

आगरा

Agra News: Police Commissioner holds meeting on traffic congestion issue in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में त्योहार पर जाम के झाम में फंस रहा आगरा. कहीं...

आगरा

Know about remedies to strengthen the Moon on Sharad Purnima in this special Vastu segment

आगरालीक्स…वास्तु विशेष में जानें शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के...

error: Content is protected !!