हाथरसलीक्स..सीएम योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाक़ात की। अधिकारियों के साथ बैठक में हालात की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री हाथरस आने के बाद सीधे अस्पताल पहुंचे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे करीब हाथरस आए और अधिकारियों के साथ सीधे बागला अस्पताल में पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनसे घटना और इलाज के बारे में जानकारी की।
अधिकारियों से हालात के बारे में जानकारी की
अस्पताल में कुछ देर रुकने के बाद सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात के बारे में जानकारी की है।
सिकंदराराऊ के गांव में हुआ था सत्संग
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलरई में सत्संग में भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हैं।