नईदिल्लीलीक्स.. वीडियो न्यूज टी 20 विश्व विजेता बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम सुबह दिल्ली पहुंची, एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी, कप्तान रोहित शर्मा ने T-20 world cup की ट्राफी दिखाकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का स्वागत स्वीकार किया। ( Video News : T-20 world cup winner Indian’s Men cricket team arrives in Delhi, Warm welcome)
29 जून को T-20 world cup के फाइनल में साउथ अफ्रीका को रोमांचक मैच में सात रन से हराकर भारत ने T-20 world cup अपने नाम कर लिया, T-20 world cup 2007 में शुरू हुआ और पहला खिताब भारत ने जीता था, इसके बाद यह दूसरी जीत है।
एयरपोर्ट पर पहुंचे क्रिकेट प्रेमी
सुबह भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची, यहां पहले से क्रिकेट प्रेमी टीम का जोशीला स्वागत करने और तिरंगा लेकर खड़े हुए थे, कप्तान रोहित शर्मा ने ट्राफी दिखाकर लोगों के स्वागत को स्वीकार किया।