आगरालीक्स…शनिदेव की रहेगी इन राशियों पर कृपा. पढ़ें 6 जुलाई 2024 का राशिफल
मेष — एक नई शुरुआत कर सकते हैं. सामाजिक रुतबा मिल सकता है. घर पविार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें. दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा. आप के इच्छित कार्यों में सफलता एवं यश मिलेगा.
वृष — आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा. पुराने निवेशों से धन लाभ होगा. आफिस में बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंग. करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी. कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्य उम्मीद से भी बेहतर परिणाम देंगे. पारिवारिक जीवन में दिक्कतें दूर होंगी. घर में खुशनुमा माहौल रहेगा.
मिथुन — व्यापार में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं. पार्टनर के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे. आपका और आपके पार्टनर का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा.
कर्क — आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें।नेगेटिविटी से दूर रहें। ऑफिस मीटिंग में अपने आइडियाज को बहुत सोच-समझकर शेयर करें। राइटर्स और डिजाइनर्स को क्लाइंट हैंडल करते समय अपनी कम्युनिकेशन स्किल का भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें।
सिंह — आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रियजन का सपोर्ट मिलेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह परिजनों के साथी की मुलाकात करा सकते हैं। आज आपके रिलेशनशिप को पेरेंट्स का अप्रूवल मिल सकता है।
कन्या — पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। घर में धार्मिक कार्यों का ओजन संभव है। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। करियर ग्रोथ के नए मौके मिलेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। आज पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
तुला — विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। हालांकि, नौकरीपेशा वालों को छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को बिजनेस डील साइन करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
वृश्चिक — आज अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी एक्टिव रहेंगे। काम के सिलसिले में ज्यादा ट्रैवल करना पड़ेगा। कुछ जातकों को प्रॉपर्टी में लॉस हो सकता है।
धनु — आज स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि, ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा।
मकर — कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
कुंभ — परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज फैमिली मेंबर्स से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। कुछ जातकों को बिजनेस के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में अपने लक्ष्य पर फोकस करें।
मीन — सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। आज उद्यमियों के लिए नए बिजनेस की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।