आगरालीक्स….आगरा में फिर से चारों ओर हरियाली लाने के लिए लगाने होंगे पौधे. पंजाबी विरासत ने पौधे लगाकर लिया संकल्प, अन्य संस्थाओं के साथ लोगों से भी की अपील
पंजाबी विरासत द्वारा जयपुर हाउस स्थित अहिंसा पार्क एवम आसपास के क्षेत्रों में जयपुर हाउस वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से पौधरोपण किया. इस दौरान हर हफ्ते रविवार को शहर के किसी न किसी क्षेत्र को वहां की सोसायटी को जोड़कर अभियान करने का प्रण लिया। पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डावर एवम जयपुर हाउस आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा एडवोकेट ने एग्रो फॉरेस्ट्री करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा जैसे पूर्व में शहर के चारों ओर हरियाली की चादर होती थी, वैसे ही अब सभी नागरिकों को प्रण लेकर अधिक से अधिक संख्या मे पौधे रोपें और रोज एक घंटा अगर इस कार्य मे लगेंगे तो इस ग्लोबल वार्मिंग के संकट से बच पाएंगे.
अपर नगर आयुक्त नगर निगम सुरेंद्र यादव ने अन्य सोसायटी को भी इनसे प्रेरणा लेकर शहर मे अधिक से अधिक संख्या मे पौधरोपण करने की अपील की. उन्होंने कहा कि नगर निगम को 1 लाख 84 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमे सड़क के हर डिवाइडर पर पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिला वन अधिकारी आदर्श कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा इस बार बृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने की तैयारी की है. पंजाबी विरासत के महामंत्री बंटी ग्रोवर ने बताया कि संस्था के अन्य कार्यक्रमों की इस पर जोर देने का संकल्प लिया है. आज 50 से ऊपर पोधे लगाए गए.
इस दौरान नवीन अरोरा, राज कुमार जैन, वीर महेंद्र पाल सिंह, कुसुम महाजन, गिर्राज बंसल, दिनेश गोयल, विजय सामा,रवि नारंग, शीला बहल, सोनिया जैन, राजेंद्र कत्याल, राजेश नागपाल, ओपी रंजन, रंजीत सामा, टोनी भाई, यश बिट्ठल, मन्नू महाजन, प्रवीण महाजन, नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर प्रदीप खंडेलवाल, वन विभाग के आईएफओ अभिजीत कुमार, रेंज अधिकारी दिशा सिंह, नगर निगम के मुख्य अभियंता पंकज भूषण आदि शामिल रहे.