ओडिशालीक्स… पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीनों रथों की परिक्रमा कर मत्था टेका। देखे तस्वीरें
राष्ट्रपति ने तीनों रथों की परिक्रमा की

पुरी में भगवान जगन्नाथ का उत्सव शुरू हो चुका है। 53 साल बाद यह यात्रा दो दिनों की हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज तीनों रथों की परिक्रमा की और देवताओं के सामने माथा टेका।
राष्ट्रपति, राज्यपाल, सीएम ने खींची रथ की रस्सियां

राष्ट्रपति, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्य जगन्नाथ रथ को जोड़ने वाली रस्सियों को खींचकर प्रतीकात्मक रूप से इस रथयात्रा की शुरुआत की। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी तीनों देवताओं के दर्शन किए।

जनसैलाब रहा उमड़, एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रुक-रुक कर आगे बढ़ रही है। भारी भीड़ के कारण एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत भी हुई है। आस्था का सैलाब थम नहीं रहा है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ आज गुंडिचा मंदिर में पहुंचेगे।