नईदिल्लीलीक्स.. युवा टीम इंडिया की आज जिम्बाब्वे से होगी भिड़ंत। जायसवाल, संजू और शिवम टीम से जुड़े। इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज आज से
एक-एक से बराबरी पर है सीरीज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच टी-20 मैचों की सीरीज का आज तीसरा मैच खेला जाएगा। पहला मैच जिम्बाब्वे ने जीता था, जबकि दूसरे मैच में अभिषेक के तूफानी शतक से भारत ने जीत हासिल की थी। गायकवाड़ और रिंकू सिंह ने भी तेजतर्रार पारी खेली थी। भारत की निगाह अब तीसरा मैच जीतकर सीरीज में बढ़त लेने की मंशा है।
तीन खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े
भारत की टीम के साथ विश्वकप में भाग लेने वाली टीम के सदस्य संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे भी टीम के साथ जुड़ गए हैं।
टीम 11 चुनने में होगी मशक्कत
अब कप्तान शुभमन गिल के लिए टीम चुनने में और परेशानी आने वाली है। हालांकि अब तक के हिसाब से पिछले मैच की टीम को ही उतारे जाने की संभावना है।
इंग्लैंड-विंडीज टेस्ट सीरीज आज से

दूसरी ओर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज से टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। यह सीरीज इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जिमी एंडरसेन की आखिरी सीरीज होगी।