बरेलीलीक्स..पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम योगी दौरा करेंगे। बाढ़ से 252 गांव प्रभावित। सात लोग एयरलिफ्ट किए गए।
वायुसेना के हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट
पीलीभीत के डीएम को गांव डिमौरा में सात लोगों के बाढ़ में फंसे होने की जानकारी मिली। इस पर इन लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। बचाए गए लोगों में गोपाल, छत्रपाल, जागेश्वर आदि हैं। आयुक्त डीएस नवीन ने बताया कि बाढ़ से 252 गांव प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
राहत शिवर भी देखेंगे, बांटेंगे राहत सामग्री
सीएम योगी आज पीलीभीत के बाढ़ प्रभावित इलाकों दौरा करेंगे। पूरनपुर तहसील के गांव अभयपुर में हेलीपैड बनाया गया है। सीएम इसके चंदिया हजारा क्षेत्र का दौरा करेंगे। बाढ़ शरणालय का निरीक्षण करेंगे। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। लखमीपुर-खीरी के भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे।