आगरालीक्स…आगरा में दो लग्जरी कारों के अंदर मिली सात लाख रुपये की शराब. 4 तस्कर अरेस्ट. शराब तस्करी के लिए हर चक्कर पर मिलते थे इतने पैसे…देखें वीडियो
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने चार शराब तस्करों को अरेस्ट किया है. बड़ी बात ये है कि शराब तस्करी लग्जरी कारों से की जा रही थी जिससे कि कोई इन पर शक न करे. आईएसबीटी पर पुलिस ने दो कारों के अंदर से 7 लाख रुपये की शराब बरामद की है. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है और इनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है.

आईएसबीटी से किए अरेस्ट
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर आईएसबीटी से दो लग्जरी कारों को रोका गया. दोनों कारों की चेकिंग की गई तो सीट, बोनल लेकर लेकर दरवाजों तक में शराब की बोतलें मिलीं. इनमें 510 बोतल, 84 हाफ बोतलें मिलीं. इनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये की है. पुलिस ने चार अभियुक्तों को अरेस्ट किया जिनके पास से मोबाइल और कैश भी बरामद किया है.
पकड़े गए तस्करों के नाम
रजत, मनीष, दीपक और सुनील
हर चक्कर के मिलते थे 3 हजार रुपये
गिरफ्तार चारों अभियुक्तें ने बताया कि दोनों कारें प्रदीप नाम के व्यक्ति की है. प्रदीप ही कारों में शराब पैक करके देता था. शराब को आगरा या बिहार छोड़ना होता था. व्हाटसअप के जरिए बताया जाता था कि गाड़ी को कहां ले जाना है. हर चक्कर पर 3 हजार रुपये मिलते थे. आईएसबीटी पर वे लोकेशन के इंतजार में खड़े थे. चारों अभियुक्त और प्रदीप हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं.