Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Rotary Club conducted health checkup of 200 children in Sacred Mother School…#agranews
आगरा

Agra News: Rotary Club conducted health checkup of 200 children in Sacred Mother School…#agranews

127

आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट. सेक्रेड मदर स्कूल में 200 बच्चों का किया परीक्षण

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के मंडलाध्यक्ष नीरव निमेश अग्रवाल ने बताया कि 1 जुलाई से 21 जुलाई के मध्य रोटरी मंडल 3110 मे एक लाख बीस हजार बच्चो के स्वस्थ्य परिक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया है। आज रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने एक स्वास्थ्य परिक्षण शिविर बी-15, शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर में स्थित सेक्रेड मदर जूनियर स्कूल मे आयोजित किया। इस कैंप मे कक्षा 2 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के दन्त रोग, हीमोग्लोबिन, तथा आखों का परिक्षण निम्न डाक्टरों द्वारा किया गया

  1. डॉ मनोज जैन (वरिष्ठ बल रोग विशेषज्ञ)
  2. डॉ विजय सिंह (बल रोग विशेषज्ञ)
  3. डॉ. राहुल सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ)
  4. डॉ. अंकित गुप्ता (दन्त रोग विशेषज्ञ)

इस कैंप मे उपस्थित चिकित्सकों ने आज 200 विद्यार्थियों का परिक्षण किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अलोक मित्तल ने कहा की इस मिशन का उद्देश्य 7 से 14 वर्ष के बच्चों का एक सैंपल डाटा जेनेरेट करना है ताकि रोटरी प्रदेश सरकार को बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य से अवगत करा सके। रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा के अध्यक्षा रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा की उनकी योजना शहर के विभिन्न विद्यालयों मे पढ़ रहे लगभग 3000 बच्चों का स्वस्थ्य परिक्षण करना है। क्लब सचिव इंजि आशीष अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधन के सहयोग के किये उनका आभार प्रकट किया। क्लब द्वारा सभी चिकित्सकों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे रोटेरियन शालिनी अग्रवाल, रोटेरियन आशीष अग्रवाल, रोटेरियन सुनील कपूर, रोटेरियन मनोज आर कुमार, रोटेरियन संजीव अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजेश जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!