आगरालीक्स…रेलवे के सख्त नियम. अब कंफर्म टिकट वाले ही चढ़ेंगे रिजर्वेशन कोच में. वेटिंग टिकट पर सफर करने वालों की अब नो एंट्री…इतना वसूला जाएगा जुर्माना
ट्रेनों के रिजर्वेशन कोच में सफर करने की हरी झंडी अब सिर्फ उसी को मिलेगी जिसकी टिकट कंफर्म है. वेटिंग टिकट पर सफर करने वालों के लिए अब रिजर्वेशन कोच में नो एंट्री कर दी गई है. अगर वेटिंग टिकट वाले अब रिजर्वेश कोच में चढ़े तो उनका जुर्माना काटा जाएगा. यह जुर्माना 250 से 440 रुपये के बीच में देना पड़ सकता है. जुर्माना काटने के बाद भी रिजर्वेशन कोच को छोड़ना होगा. वहीं जनरल टिकट पर रिजर्वेशन कोच में कोई सफर करता है तो उसे कोच तो छोड़ना ही होगा साथ ही ट्रेन के शुरू होने वाले स्टेशन से खत्म् होने वाले स्टेशन तक की दूरी का किराया और जुर्माना भी देना होगा. रेल मंत्रालय की ओर से हर जोन के रेलवे अधिकारियों को नियम कायदे सख्ती से लागू करने का मौखिक आदेश दिए गए हैं.
ट्रेनों में इन दिनों बेतहाशा भीड़ है. आलम ये है कि अभी से छठ व दिवाली के दौरान किसी भी नियमित ट्रेनों में आरक्षित बर्थ खाली नहीं है. ऐसे में रेलवे ने अपने पुराने कानून को सख्ती से लागू कर रहा है. अब कई रूटों की ट्रेून में उसी यात्री को सफर करने की मंजूरी दी जा रही है जिनके पास उस कोच में कंफर्म टिकट है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कोई नया नियम नहीं है. यह पहले से रेलवे बोर्ड के सर्कुलर में है. इतना जरूरी है कि टिकट चेक करने की प्रक्रिया में सुधारि कया जा रहा है ताकि वही यात्री रिजर्वेशन कोच में सफर कर सकें जनके वास आरक्षित बर्थ वाला कंफर्म टिकट की बुकिंग है.