आगरालीक्स…आगरा में ट्रक लूटने की घटना का चौंकाने वाला खुलासा. पुलिस ने उन दो लोगों को पकड़ा जिनका इस ट्रक से था डायरेक्ट कनेक्शन. इन्होंने किया ये काम
आगरा में 28 मार्च 2024 को थाना हरीपर्वत क्षेत्र से एक ट्रक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में ट्रक मालिक की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी कि तभी पुलिस को यह ट्रक हरदुआगंज अलीगढ़ में मिला. इस ट्रक का नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर बदला गया था. पुलिस ने इस ट्रक को बरामद किया और जिन दो लोगों को अरेस्ट किया है उनका इस ट्रक चोरी की वारदात में डायरेक्टर कनेक्शन था.
डीसीपी सिटी सूरज राय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जिन दो लोगों को अरेस्ट किया गया है उनमें एक वही वादी है जिसने ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था. धन के लालच में ट्रांसपोर्टर द्वारा अपने ही ट्रक को बेचकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. जिन दो लोगों को अरेस्ट किया गया है उनके नाम देवेंद्र और सुरजीत हैं. देवेंद्र पर कई थानों में दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं.
डीसीपी सिटी ने बताया कि यह राजस्थान नंबर का ट्रक था लेकिन इसे कर्नाटक नंबर के ट्रक की प्लेट लगाई गई थी, जबकि इस नंबर के ट्रक को डिस्पोज किया जा चुका है. ट्रक का चेसिस और इंजन नंबर भी बदल दिया गया था. पुलिस ने आरोपी ट्रांसपोर्टर और उसके एक साथी को अरेस्ट किया है. पुलिस दो और आरोपियों की तलाश में है. डीसीपी सिटी सूरज राय ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹25000 इनाम स्वरूप प्रदान किए हैं.