आगरालीक्स …आगरा की 250 लैब को नोटिस दिया गया है, उन्हें डेंगू की जांच करने पर सीएमओ कार्यालय में रिपोर्ट देनी होगी। ( Agra News : 250 Private lab submit Dengue Patient report to CMO Office, Agra)
बारिश के साथ ही डेंगू फैलने का खतरा बढ़ गया है। सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज इलाज और जांच निजी लैब पर कराते हैं। इन लैब से स्वास्थ्य विभाग को मरीजों का रिकॉर्ड मिल जाए, इसके लिए नोटिस दिया गया है।
मरीज के परिजनों की कराई जाएगी जांच
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि डेंगू के मरीज की जानकारी निजी लैब से मिलने के बाद उसके घर एक टीम भेजी जाएगी, परिवार में किसी अन्य सदस्य को बुखार है तो उसकी डेंगू की जांच कराई जाएगी और इलाज भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मच्छरों को मारने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा जिससे डेंगू को फैलने से रोका जा सके।