आगरालीक्स आगरा में आज करीब 54 लाख 56 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसमें हरि शंकरी, जामुन, अर्जुन, सेमल, आम, बरगद, पीपल आदि प्रजाति के पौधे शामिल हैं। ( Agra News : More than 54 Lakh sapling plant today in Agra )
जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी जी ने बताया कि पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ“ जन अभियान- 2024 “एक पेड़ मां के नाम“ के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों में एक ही दिन 20 जुलाई को प्रदेश में 36.50 करोड़ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के सापेक्ष जनपद आगरा में वृक्षारोपण हेतु जनपद में लगभग 54 लाख 56 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा, जिसमें वन विभाग द्वारा 15 लाख 26 हजार 669 तथा अन्य विभागों द्वारा लगभग 39 लाख वृक्षारोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी जी ने बताया कि “पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ“ जन अभियान- 2024 “एक पेड़ मां के नाम“के अंतर्गत जनपद में कल 20 जुलाई को बृहद स्तर पर आयोजित किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। वृक्षारोपण की मॉनिटरिंग व सूचना के आदान हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन ड्यूटी की तर्ज पर सभी तहसीलों में उपजिला मजिस्ट्रेट को जोनल अधिकारी तथा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
यहां लगाए जाएंगे पौधे
यूपीएसआईडीसी, साइट-सी सिकन्दरा, आगरा पर “मातृ वन“ “एक पेड़ मां के नाम“ वृक्षारोपण किया जाएगा। जिसमें हरि शंकरी,जामुन, अर्जुन, सेमल, आम, बरगद, पीपल, पाकड़, बरगद, आंवला, नीम, शीशम, कंजी आदि प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे।