आगरालीक्स… आगरा में पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी को जेल भेजा गया, पूर्व मंत्री बोले, न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास। ( Former Minister Grand son Divyansh Chaudhary send to jail in Agra)
आगरा में जूता कारोबारी और उनकी पुत्री को कार से कुलचने की कोशिश के आरोप में 25 हजार के इनामी पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी ने शुक्रवार को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में समर्पण किया। स्पेशल सीजेएम ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
ये है पूरा मामला
15 अप्रैल को जूता कारोबारी अपनी बेटी को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से अपने घर लेकर जा रहे थे। आरोप है कि ऋषि मार्ग पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी ने जूता कारोबारी और उनकी बेटी को अपनी कार से कुचलने की कोशिश की, इसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। इस मामले में थाना शाहगंज में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।
पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह बोल न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास
पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का कहना है कि दिव्यांश मेरा पौत्र है, लेकिन वो कभी उनके साथ हसनपुरा स्थित निवास पर नहीं रहा। वह दिसंबर 2000 से अपने नाना नानी के संरक्षण में ही पला है। यह भी सरासर गलत है कि वह हत्या करने के उददेश्य से युवती के निवास पर गया था, सत्य है कि षडयंत्र करके सड़क घेरकर उसे बुलाया गया, एक घटित रचना को रचा गया। मीडिया सेउनका कहना है कि मेरा दोष इतना है कि मैं एक राजनैतिक कार्यकर्ता हूं, सत्ता दल से जुड़ा हुआ हूं, मेरी प्रतिष्ठा पर कुठाराघात करने का मुख्य कारण भी केलव इतना है कि दिव्यांश से मेरा रक्त का संबंध है। यदि इसी से सजा दी जा रही है तो मैं सहर्ष स्वीकार करता हूं। दिव्यांश ने आत्मसमर्पण किया है, न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है।