आगरालीक्स…. प्रिग्नेंसी न होने का एक बड़ा कारण यह भी ह, बुखार है, वजन कम हो रहा है तो ये जांच जरूर करा लें। ( Infertility cases increases due to genital TB)
महिलाओं में जननांगों की टीबी की समस्या बढ़ रही है, इसके कारण भी बांझपन की समस्या होने लगी है। टीबी का इलाज कराने से यह ठीक हो सकता है। यदि आपको दो हफ्तों से ज्यादा खांसी आ रही है, आपका वजन कम हो रहा है, भूख नहीं लग रही है, बुखार आता है, बलगम में खून आता है तो इन दिनों आपके घर पर आ रही दस्तक की टीम को यह जानकारी जरूर दें। जिले में 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित हो रहा है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक दे रही हैं। दस्तक अभियान में अब तक दस टीबी के नये मरीज मिल चुके हैं। अभियान के दौरान टीबी सहित कुष्ठ, डायरिया बुखार, खांसी और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए दस्तक की टीम लोगों को जागरुक कर रही है साथ ही मरीजों की लिस्टिंग भी कर रही है, जिससे कि मरीजों का उपचार समय से किया जा सके।
टीबी को पहचानने के लक्षण :
दो हफ्ते से अधिक समय से खांसी आना, टीबी सबसे ज्यादा फेफड़ों को प्रभावित करती है, इसलिए शुरुआती लक्षण खांसी आना है।
रात में सोते समय पसीना आना
बुखार का बने रहना
थकावट होना
वजन घटना
सांस लेने में परेशानी