आगरालीक्स….. आगरा के एक बड़े हॉस्पिटल में गर्भपात (D&C) के बाद 25 साल की युवती को पड़ा हार्ट अटैक, आपरेशन थिएटर में हो गई मौत। कम उम्र में पड़ रहा हार्ट अटैक. ( Agra News : 25 year old died after D&C due to heart attack in Agra)
आगरा के एक बड़े हॉस्पिटल में बुधवार को 25 साल की युवती को दो बच्चे पहले से होने पर गर्भपात कराने के लिए पति ने भर्ती कराया। डॉक्टर ने युवती का गर्भपात किया, गर्भपात होने के कुछ देर बाद ही युवती को हार्ट अटैक पड़ गया। युवती की तबीयत बिगड़ती चली गई और मौत हो गई। युवती की मौत होने पर घरवालों ने हंगामा किया, हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंच गई।
पोस्टमार्टम कराए बिना ले गए घर
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन युवती के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए और शव को लेकर चले गए। कोरोना काल के बाद से कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं, अचानक से हार्ट अटैक पड़ने से जान जा रही है।