आगरालीक्स…. आगरा में एक डॉक्टर के ड्राइवर ने छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, स्कूल से छात्रा गायब। चाची ने भतीजी की इंस्टाग्राम पर डाली आपत्तिजनक फोटो। ( Agra News : 8th standard girl student goes missing in Agra)
आगरा के सदर क्षेत्र के एक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा की इंटाग्राम से युवक से दोस्ती हो गई, युवक एक डॉक्टर का ड्राइवर है। इसके बाद दोनों की मुलाकात होने लगी, 30 जुलाई को छात्रा स्कूल गई थी, इसके बाद से छात्रा का पता नहीं चला है। युवक ने छात्रा के साथ मांग में सिंदूर के फोटो शेयर किए हैं, युवक ने अपना नाम बदलकर छात्रा से दोस्ती की।
चाची ने भतीजी के इंस्टाग्राम पर डाले अश्लील फोटो
आगरा के थाना नाई की मंडी में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि युवती के इंस्ट्राग्राम पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए गए, फोटो युवती की चाची ने की है। इसके चलते युवती की शादी नहीं हो पा रही है।