Wednesday , 29 July 2026
Home आगरा Agra News: Protect yourself from mosquito-borne diseases…#agranews
आगरा

Agra News: Protect yourself from mosquito-borne diseases…#agranews

256

आगरालीक्स…आगरा में बुखार, खांसी—जुकाम और बदन दर्द की बीमारियां बढ़ीं. स्वास्थ्य विभाग की अपील—ऐसे रखें सावधानियां

जनपद आगरा में विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग और एंबेड परियोजना द्वारा मंगलवार को महिला आरोग्य समिति बैठक, स्कूल अवेयरनेस कार्यक्रम, जागरूकता रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, महिला बैठक का आयोजन किया गया ताकि लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी मिल सके और वे इसके बचाव के लिए कदम उठा सकें।

विश्व मच्छर दिवस पर सिकंदरा की जाटव बस्ती में एंबेड परियोजना के बीसीसीएफ भूपेंद्र द्वारा महिला आरोग्य समिति बैठक की गई, जिसमें 21 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए महिला आरोग्य समिति की अध्यक्ष मनोरमा ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि बारिश में मच्छरों के बढ़ने से मच्छर जनित रोग जैसे- मलेरिया, चिकनगुनियां व डेंगू होने का खतरा रहता है। लोगों को मच्छर से बचने की आवश्यकता है साथ ही मच्छरों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। एंबेड परियोजना की बीसीसीएफ काजल के द्वारा शाहगंज की नगला सेवा बस्ती में बच्चों और स्थानीय महिलाओं के सहयोग से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में उपस्थित प्रतिभागियों ने मच्छरों से बचाव के लिए नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। एंबेड परियोजना के बीसीसीएफ पुलकित अग्रवाल द्वारा ताजगंज के नगला महादेव बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत बच्चों को डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक किया और प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिफ के द्वारा विश्व मच्छर दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । एंबेड परियोजना के बीसीसीएफ राजेश दुबे के द्वारा महिला बैठक का आयोजन किया गया । महिला बैठक में उपस्थित महिलाओं को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। मच्छरों से बचाव के लिए, सावधानी बरतना बहुत जरूरी है, अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। मच्छरों से बचाव के घरेलू साधनों के बारे में जानकारी भी दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य को मच्छरों से होने वाले नुकसान की एक जरूरी याद दिलाई जा सके । मच्छरों से बचाव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि मच्छर कई गंभीर बीमारियों के वाहक होते हैं। मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, और जीका वायरस जैसी बीमारियां फैलती हैं। इसलिए, मच्छरों से बचाव करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए जैसे कि मच्छरदानी का उपयोग करना, मच्छर भगाने वाले क्रीम और स्प्रे का उपयोग करना, और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखना बहुत जरूरी है।

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है। ऐसे में मच्छर के काटने से मच्छर जनित बीमारियां होने का खतरा रहता है। यह रोग मादा एडीज एजिप्टी के काटने से होते है। एडीज एजिप्टी साफ पानी में पनपता है। ऐसे में अपने घर के आसपास और घर के अंदर पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी साफ करते रहें। इसमें पानी को ज्यादा दिन तक जमने न दें। इससे कूलर में मच्छरों का लार्वा पनपने लगता है। सिटी कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इरशाद, प्रोजेक्ट एसोसिएट कृष्णकांत और यूथ कोऑर्डिनेटर मोहित शर्मा ने प्रेस की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लोगों से अनुरोध किया कि बरसात के मौसम में अपने घरों की छतो पर किसी भी तरह का कबाड़ ना रखें।

दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं
मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करें
अनुपयोगी वस्तुओं में पानी एकत्र न होने दें
पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रख दें
पूरी बांह वाली कमीज और पैंट पहनें
घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने दें
कूलर, गमले आदि को सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं
गड्ढों में जहां पानी एकत्र हो, उसे मिट्टी से भर दें

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 29th July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra’s Oldest Sarkar Hospital, Delhi gate empaneled with  Ayushman Bharat PMJAY

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का सबसे पुराने सरकार हॉस्पिटल, दिल्ली गेट आयुष्मान योजना...

आगरा

Agra News: Jaya Kishori Ji narrated the enchanting childhood pastimes of Shri Krishna…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजदेवम में चल रही कथा में जया किशोरी जी ने...

आगरा

Agra News: 80 dialyzers and other medical equipment provided to Help Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डायलिसिस सेवा के जरूरतमंद मरीजों के लिए हेल्प आगरा को...

error: Content is protected !!