आगरालीक्स…फेडरेशन आफ प्री स्कूल एंड प्राइमरी स्कूल्स की टीचर्स ने खेले गेम्स. शिक्षक दिवस पर हुए मनोरंजक कार्यक्रम
शिक्षक दिवस की उपलक्ष्य में फेडरेशन ऑफ प्री स्कूल एंड प्राइमरी स्कूलस के द्वारा कमला नगर स्थित होटल में एक कार्यकर्म आयोजित किया गया। जिसमे 50 से अधिक प्री स्कूलों के शिक्षकों के लिए विभिन्न तरह के कंपटीशन, गेम्स इत्यादि मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों के उत्साहवर्धन और उनके अथक प्रयासों को सरहाने के लिए 150 से अधिक शिक्षकों को मंच पर सम्मानित भी किया गया। इस उपलक्ष पर सदस्य प्री स्कूलों के निदेशक गण एवं एफ.पी.पी.एस के निदेशक उपस्थित रहे।