आगरालीक्स… आगरा की एक छात्रा का नंबर सेक्स वर्कर के व्हाटस एप ग्रुप से जोड दिया गया, छात्रा को पता चलता इससे पहले उसका नंबर बंट चुका था, अब अश्लील मैसेज आने लगे हैं, वह 100 से ज्यादा नंबर ब्लॉक कर चुकी है। छात्रा ने नंबर भी बंद कर दिया है, साइबर सेल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के एक कॉलेज की छात्रा के पास अनजान नंबरों से व्हाटस एप ग्रुप पर मैसेज आने लगे, छात्रा ने कोई रेस्पोंस नहीं दिया, इसके बाद उसे एक नए ग्रुप में जोड दिया गया। ग्रुप किसने बनाया है। किसका है। युवती ने यह दो दिन बाद देखा। तब तक वह बदनाम हो चुकी थी। उसे सेक्स वर्कर के व्हाट्स ग्रुप में एड किया गया था। एडमिन एक युवती थी। युवती तत्काल उस ग्रुप से बाहर निकल आई। उसे डिलीट कर दिया।
आने लगे अश्लील मैसेज
नंबर तो बंट चुका था इसलिए अश्लील मैसेज आने का सिलसिला शुरू हो गया। युवती ने अपना नंबर ही बंद कर दिया। हरकत किसकी है यह जानने के लिए उसने साइबर सेल में शिकायत की है। ताकि आरोपित किसी दूसरी युवती को ऐसे बदनाम नहीं कर सके।
साइबर सेल ने इस संबंध में व्हाट्स एप के सर्वर से डिटेल मांगी थी। अब तक एक दर्जन मेल भेज चुकी है मगर कोई रेस्पोंस नहीं मिला है। व्हाट्स एप का सर्वर कैलीफोर्निया (यूएस) में है। साइबर सेल के अनुसार यही एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिससे कोई डिटेल नहीं मिलती है।
ये करें
-व्हाट्स एप की सेटिंग में जाएं। प्राइवेसी को ओपन करें। लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो सहित कई ऑप्शन आएंगे। प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें। तीन ऑप्शन आएंगे। एवरीवन चुनने पर आपकी प्रोफाइल फोटो कोई भी देख सकता है। इसलिए दूसरा ऑप्शन चुनें।
-लाटरी, गिफ्ट संबंधित कोई मैसेज आए तो उस लिंक को ओपन नहीं करें।
-अनजान नंबर से कोई जानकारी दी जाए जैसे खतरनाक वीडियो, लव स्टोरी, लाइव मर्डर…। तो नीचे दिए गए लिंक को ओपन नहीं करें।