आगरालीक्स…आगरा में एंटी रोमियो स्क्वॉयड का दायरा बढ़ेगा. महिलाओं और युवतियों पर अश्लील कमेंट करने वालों पर होगी नजर…इस खास जगह के बाहर से शोहदे किए जांएगे चिन्हित
यूपी सहित आगरा में छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए शुरू की गई एंटी रोमियो स्क्वॉयड को फिर से सक्रिय किया जा रहा है. इसकी ताकत को बढ़ाने का काम किया जा रहा है. आगरा में एंटी रोमियो स्क्वॉयड का दायरा बढ़ाया जाएगा. यह एंटी रोमियो स्क्वॉयड शराब के ठेकों के बाहर शोहदों को चिन्हित किया जाएगा. इसके अलावा महिलाओं और युवतियों पर कमेंट करने वालों पर नजर रहेगी.
शराब पीने वालों पर होगी सख्ती
एंटी रोमियो स्क्वॉयड द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही पब्लिक प्लेस, ठेके के बाहर या कार में शराब पीने वालेां पर सख्ती बरती जाएगी. इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर आबकाारी विभाग से भी मदद ली जाएगी. एसीपी सदर ने एंटी रोमियो को अपडेट किया है और 3 अक्टूबर में शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले अभियान चलाया जाएगा.