आगरालीक्स…आगरा में अब अशिक्षित महिलाओं और पुरुषों को शिक्षित करने का अभियान रोटरी क्लब ने किया शुरू. 200 किट बांटे
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल द्वारा खेलगाँव में आयोजित एक कार्यक्रम में एक पहल संस्था के साथ वयस्क (प्रोढ) शिक्षा अभियान का आरंभ किया। रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि सितम्बर माह शिक्षा एवं साक्षरता के लिए समर्पित है और भारत सरकार के नव भारत शिक्षा कार्यक्रम के अनुरूप रोटरी इंडिया साक्षरता मिशन द्वारा 2027 तक 5 करोड़ व्यस्कों को साक्षर बनाने की योजना बनाई है।
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल ने इस अभियान के अंतर्गत एक पहल संस्था के सिकंदरपुर, ख़ासपुर, नगला तल्फी, लाल गढ़ी स्थित केंद्रों के लिए 200 किट जिसमें स्लेट,चॉक, डस्टर, वर्कबुक प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन सुभाषिनी पालीवाल द्वारा किया गया। एक पहल की अध्यक्ष ईभा गर्ग द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम मैं अपर्णा पोद्दार,मीरा गुप्ता,संजू शर्मा, शारदा गुप्ता, इंदू पालीवाल, सरोज प्रशांत, मनोज बल, रेखा अग्रवाल, अलका अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, संगीता कुमार, नीतू अग्रवाल, रेखा कपूर, बीना पोद्दार, हरसिमरन कपूर, रुचि सिंह, अनीता पुंडीर, दीपशिखा डागर आदि उपस्थित रहे।