आागरालीक्स…पैरासिटामॉल सहित 53 दवाएं टेस्ट में फेल. इन सभी दवाओं की क्वालिटी मिली फेल. इनमें विटामिन, शुगर और ब्लड प्रेशर सहित एंटीबायोटिक्स भी शामिल..देखें पूरी लिस्ट
देश की सबसे बड़ी ड्रग रेगुलेटरी बाडी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन यानी सीडीएससीओ ने पैरासिटामॉल सहित 53 दवाओं को क्वालिटी टेस्ट में फेल बताया है. सीडीएससीओ ने इन दवाओं की लिस्ट भी जारी की है. इन दवाओं में विटामिन, शुगर, ब्लड प्रेशर की दवाएं भी शामिल हें. वहीं कैल्शियम, और विटामिन डी3 सपलीमेंट्स, एंटी डायबिटीज की गोलियां ओर हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं भी फेल मिली हें.
फेल 53 दवाओं की सूची की जारी
सीडीएससीओ ने इन53 दवाओं की सूची जारी की है जिसमें पेट के इंफेक्शन के लिए दी जाने वाली दवा मेट्रोनिडाजोल भी जांच में फेल हो गई है. इसी तरह शेलकाल टैबलेट्स भी जांच में असफल पाई गई है. इन 53 दवाओं में 5 नकली दवाएं भी हैं. दवा बनने वाली कंपनियों ने कहा है कि ये उनकी दवाइयां नहीं है, बल्कि मार्केट में उनके नाम से नकली दवाइयां बेची जा रही हैं.