Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Ramlila Mahotsav Agra: Lord Shri Ram arrived with his brothers at the residence of King Dasharatha…#agranews
टॉप न्यूज़

Ramlila Mahotsav Agra: Lord Shri Ram arrived with his brothers at the residence of King Dasharatha…#agranews

167

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला…चारों धाम बनकर राजा दशरथ के निवास पर भाइयों संग पधारे भगवान श्रीराम. ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत.. दो दिन बाद सीता ब्याहने जाएंगे राम..देखें वीडियो

भगवान राम संग चारों भाईयों के राजा दशरथ के निवास में प्रवेश करते ही हर तरफ जयश्रीराम के उद्घोष गूंजने लगे। मन में श्रद्धाभाव और मुख पर श्रीहरि के जयकारे, हर तरफ भक्ति के रंग बिखरे थे। बैंडबाजों संग पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया। राजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) व उमकी मां लाजवन्ती शर्मा ने पुष्प माला पहनाकर व आरती कर प्रभु श्रीराम व चारों भाईयों का अभिनन्द किया। भगवान की एक झलक के लिए हर श्रद्धालु ललायित था।

चारों भाईयों संग भगवान के घर में प्रवेश करते ही शंखनाद के साथ गूंजती भजनों के भक्तिमय स्वरलहरियां, मानों बाग फरजाना अयोध्या धाम बन गया हो। मेरी चौखट पर चलकर आज चारों धाम आएं हैं, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं… जैसे भजनों पर भक्तों ने नृत्य भी किया। महिलाओं ने ढोलक और मंजीरों पर सियाराम के विवाह की खुशी में मंगल गीत व भजन गाए। संचालन हरिनारायण चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर मेयर हेमलता दिवाकर, रामशंकर कठेरिया, मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, राजा दशरथ की बहनें नुपुर व कामना, प्रखर शर्मा, युक्ति, संजय शर्मा-रजनी शर्मा, रामकुमार शर्मा, ममता शर्मा, नितिन अग्रवाल, कनिष्का, खुशबू, अनन्या, अभय, गौतम सेठ, सुरेश उपाध्याय, प्रवीन उपाध्याय, प्रदीप, गौरव, अनूप, गगन, विकास, विमल, विकास जैन, शोभित, सत्यवीर तोमर, मंजीत सिंह, स्नेहलता गुप्ता, विकास जैन, गरिमा जैन, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थीं।

एक पहल के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
आगरा। एक पहल संस्था के विद्यार्थियों ने रामायण के प्रसंग का मंचन कर भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। श्रीराम के भजनों पर नृत्य किया। उपहार स्वरूप संतोष शर्मा ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भेंट की। सांस्कृतिक कार्यक्रम एक पहल के संस्थापक मनीष राय के नेतृत्व में प्रस्तुत किए गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!