आगरालीक्स…आगरा में कम उम्र में प्यार और शादी की जिद…थाने पहुंची छात्रा बोली—लड़का कर रहा शादी से इनकार…
कम उम्र के प्यार में जिद बहुत होती है तो वहीं फैसले भी जल्द कर लिए जाते हैं. कुछ ऐसा ही मामला आगरा में सामने आया है. यहां कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को अपने सहपाठी से प्यार हो गया है. वह उससे शादी करने के लिए जिद कर रही है लेकिन लड़का शादी करने से इनकार कर रहा है. पुलिस ने भी छात्रा को नाबालिग होने पर समझाया लेकिन वो नहीं मानी.
यहां का है मामला
मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली एक छात्रा कक्षा 12वीं में पढ़ती है. बुधवार को थाने अपने परिजनों के साथ पहुंची. उसने कहा कि उसे अपने सहपाठी युवक से प्यार हो गया था. वह उससे शादी करना चाह रही है. पहले तो वह राजी था लेकिन बाद में उसने मना कर दिया. पुलिस का कहना है कि छात्रा नाबालिग है. उसकी शादी नहीं हो सकती. अब दोनो ंपरिवार को बुलाया गया है.