आगरालीक्स…आगरा की रामबारात में एक झांकी जगन्नाथ महाप्रभु व भविष्य मालिका की भी निकली. भगवान नारायण के 10वें अवतार भगवान कल्कि के जन्म को लेकर कही ये बात
आगरा की ऐतिहासिक राम बारात में उड़ीसा के जगन्नाथ महाप्रभु व भविष्य मालिका की अनूठी झांकी निकाली गई इसमें जगन्नाथ प्रभु के दर्शन के साथ साथ भविष्य मालिका के बारे में भी बताया गया कि कलयुग का अंत हो चुका है और 2032 से सतयुग का आगमन होना है। साथ ही महाविष्णु नारायण के 10वे अवतार भगवान कल्कि का जन्म भी इस धारा पर हो चुका है।
भविष्य मालिका के अनुसार 2025 से मानव समाज को विनाश का भी सामना करना पड़ेगा। विश्व सनातन धर्म, भुवनेश्वर के मथुरा वृंदावन गोप मंडल द्वारा आयोजित इस झांकी में मुख्य रूप से राकेश उपाध्याय,स्नेहलता उपाध्याय ,रामाश्रय सिंह ,भूपेन्द्र सिंह,सुधीर दास,निखिल भाई, उत्सव मित्तल,अर्पित गोयल ,आयुष गोयल आदि मोजूद रहे।